'बेदर्द'
मेरे यार कहते है बड़ा बेदर्द है तू
ये सुनके दिल में दर्द होता है खूब
यारों दिल में तो दर्द है इतना
सात समुन्दरो में न होगा पानी मेरे दर्द जितना
क्या बताएं यारो तुम्हे अपने दुखरो की कहानी
तुम समझ ना पाओगे क्या है हमारी परेशानी
हम वो नहीं जो अपने दुःख से दुनिया को रुलाये पर
हम तो अपने दर्द को छुपाये और दुनिया को हसाए
फिर भी मेरे यार कहते है बड़ा बेदर्द है तू
ये सुनके हँसत हूँ, एक दर्द और अपने दिल में छुपा लेता हूँ .
-अवनीश गुप्ता

